प्रदेश के 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले

0

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के दो अधिकारियों विनोद कुमार और जे एन कंसोटिया को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया। विनोद कुमार महानिदेशक प्रशासन अकादमी को अब संचालक टीआरआई और जेएन कंसोटिया अपर मुख्य सचिव वन विभाग को महानिदेशक प्रशासन अकादमी भोपाल पदस्थ किया गया है।
अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अशोक वर्णवाल अपर मुख्य सचिव वन विभाग बनाए गए हैं। रश्मि अरुण शमी प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। एम सेल्वेंद्रन पंजीयन महा निरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक को सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और पंजीयन महानिरीङक एवं अधीक्षक मुद्रांक बनाया गया। संजय गोयल सचिव मप्र शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास को स्कूल शिक्षा विभाग सचिव बनाया गया है।
रघुराज एम मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर को मप्र तकनीक शिक्षा कौशल विकास और रोजगार विभाग का सचिव बनाया गया है। सुदाम खाड़े को आयुक्त जनसंपर्क भोपाल बनाया गया है। बाबू सिंह जामोद को आयुक्त शहडोल संभाग आब रीवा संभाग के साथ-साथ शहडोल का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।
स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्य कर और श्रम आयुक्त इंदौर को संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत बनाया गया है। कृष्ण गोपाल तिवारी सचिव जल संसाधन विभाग को नमृदापुरम संभाग का आयुक्त बनाया। मनोज खत्री संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को आयुक्त ग्वालियर संभाग बनाया। धनराज एस संचालक राज्य शिक्षा केंद्र को आयुक्त वाणिज्य कर और श्रम आयुक्त इंदौर बनाया है। हरजिंदर सिंह अपर सचिव पशुपालन को संचालक राज्य शिक्षा केंद्र और अपर सचिव शिक्षा विभाग बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.