सेंसेक्स 79,243 और निफ्टी 24,044 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद

0

मुंबई। शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स 568 अंक की बढ़त के साथ 79,243 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 175 अंक की बढ़त रही। ये 24,044 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,396 और निफ्टी ने 24,087 का ऑल टाइम हाई बनाया। शेयर बाजार ने 25 और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली है। मेटल, एनर्जी और आईटी शेयर्स में ज्यादा तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.03% की तेजी रही। अल्ट्राटेक सीमेंट 5.45% की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रखा। एलएंडटी का शेयर 1.11% की गिरावट के साथ निफ्टी टॉप लूजर रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.