झारखंड में बोले अमित शाह- झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे भ्रष्ट सरकार

0

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर हैं। अमित शाह ने रांची में बीजेपी के कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर भी चर्चा की। इसके साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।

अमित शाह ने कहा कि हम सीट जीते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करते हुए शाह ने कहा कि 81 में से 52 विधानसभा सीट पर बीजेपी को बढ़त मिली है। इसलिए इस बार सरकार बीजेपी की बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में अहंकार है। राहुल गांधी का अहंकार संसद में देखने को मिला है। उनको किस बात का अहंकार है? ये बताइये।

शाह ने कहा कि बीजेपी कोई भी चुनाव जीतती है तो इसका श्रेय बूथ के कार्यकर्ताओं को देती है। मोदी सरकार हो या बाबुलाल की सरकार किसी भी ने ऐसा कार्य नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड नक्सलियों से मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन से कहता हूं 10 साल का हिसाब लाया हूं। आप भी पिछले 10 साल का हिसाब दीजिए।

अमित शाह ने कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये मिलते हैं। एक मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ मिलतें हैं। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और झामुमो भी उनके साथ है।

कार्यकर्ताओं के संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.