महाराष्ट्र के जालना में दो कारों की टक्कर में सात की मौत

0

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले के कदावंची गांव के पास समृद्धि हाईवे पर दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कल रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि एक अर्टिगा कार नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गलत साइड से आई और अर्टिगा को टक्कर मार दी। इससे अर्टिगा हाईवे पर लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे के बाद कुछ लोगों के शव सड़क पर पड़े दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों और मृतकों के शवों को जालना जिला अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से दोनों कारों को सड़क से हटाया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों में से तीन की पहचान अल्ताफ मंसूरी, शकील मंसूरी और राजेश के रूप में हुई है। शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.