वट सावित्री पूजा के दिन एक विवाहिता की सन्दिग्ध मौत, दहेज हत्या केस दर्ज  

0

नालंदा। नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत धरम सिंह बीघा गांव में वट सावित्री पूजा के दिन एक विवाहिता की सन्दिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतका सुजीत कुमार की (22) वर्षीया पत्नी गीता कुमारी है। इस मामले में गीता कुमारी के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर रहुई थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भेलू विगहा निवासी श्याम देव यादव ने दामाद समेत कुल 8 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 5 लाख के खातिर उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी में जुट गई है। फिलहाल घर के सभी सदस्य फरार हैं। 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 1 साल पूर्व ही गीता कुमारी की शादी सुजीत कुमार के साथ हुई थी। वट सावित्री पूजा के दिन उसने व्रत भी रखा था। मायके वालों का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में और रुपए की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर अक्सर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उनकी बेटी के साथ मारपीट करने के बाद घर में रखें जेवरात भी ससुराल वाले लेकर फरार हो गए हैं। मृतका के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। श्यामदेव यादव ने बताया कि शादी के वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.